"आज मैं बहुत खुश हूँ कि मेरा चयन मेरे सपनों के कॉलेज SKN, जोबनेर में हो गया है। मेरी इस सफलता के पीछे मेरे परिवार के साथ-साथ अक्षय इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर, जोबनेर के सभी शिक्षकों का अमूल्य योगदान है।
संस्थान में न केवल हमें बेहतरीन शिक्षा दी गई, बल्कि परीक्षा के लिए हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। यहाँ के मॉक टेस्ट बिलकुल असली परीक्षा के पैटर्न पर आधारित थे, जिससे मुझे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन (Time Management) में बहुत मदद मिली। शिक्षकों ने हमेशा हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। मैं अक्षय इंस्टिट्यूट की पूरी टीम को धन्यवाद देती हूँ।"
पिता का नाम: श्री बिरदीचन्द (डेहरा)
सफलता: SKN कृषि महाविद्यालय, जोबनेर में चयन